..................... Vijay Deverakonda Booked Under SC/ST Act Over Tribal Remarks at Retro Movie Event - Hindi Filmibeat

मुश्किल में आए साउथ स्टार Vijay Deverakonda, किया ऐसा कमेंट कि एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda Controversy: तेलुगु फिल्मों के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा एक विवाद में फंस गए हैं। उन पर आदिवासी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। अब उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

ये विवाद 26 अप्रैल को हैदराबाद में हुए फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज इवेंट से जुड़ा है। इस इवेंट में विजय देवरकोंडा ने भाषण के दौरान कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तुलना 500 साल पहले हुए आदिवासी युद्धों से कर दी थी।

उनके इसी कमेंट को लेकर नेनावथ अशोक कुमार नाइक, जो कि आदिवासी समुदाय की संयुक्त समिति के अध्यक्ष हैं, उन्होंने 17 जून को रेडयुर्गम पुलिस स्टेशन, साइबराबाद में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

क्या कहा था विजय देवरकोंडा ने?

अपने भाषण में विजय ने कहा था- "कश्मीर में जो हो रहा है, उसका हल ये है कि वहां के लोगों को शिक्षित किया जाए ताकि वे बहकावे में ना आएं। आखिर वो क्या हासिल करेंगे? कश्मीर भारत का है और कश्मीरियों से हमें प्यार है।"

उन्होंने आगे कहा- "हमें पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत नहीं है, वहां के लोग खुद ही अपनी सरकार से परेशान हैं। वो उसी तरह से लड़ रहे हैं जैसे पुराने जमाने में आदिवासी बिना सोचे-समझे लड़ते थे।"

कमेंट को बताया अपमानजनक

शिकायत में कहा गया है कि विजय की यह बात आदिवासी समुदाय के आत्म-सम्मान और गरिमा का अपमान है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

विजय देवरकोंडा ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद के बाद 3 मई को विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया और सफाई दी। उन्होंने लिखा- "मुझे बताया गया है कि मेरे एक बयान से कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, खासकर हमारे आदिवासी समुदाय को, जिनका मैं गहरा सम्मान करता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने 'tribe' शब्द का इस्तेमाल सिर्फ इतिहास और सामान्य अर्थ में किया था, न कि भारत की अनुसूचित जनजातियों के लिए।

विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट

विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'किंगडम' है, जो पहले 30 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख 4 जुलाई 2025 तय की गई है।

Read more about: vijay deverakonda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X