विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को बीच में रोकनी पड़ी लाइगर की प्रमोशन, ये है कारण!
कल शाम विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लाइगर फिल्म के प्रमोशन के लिए नई मुंबई में स्थित सीजन मॉल में पहुंचे थे। जैसे ही कलाकार स्टेज पर पहुंचे तो वहां जोर जोर से विजय का नाम से चिल्लाने लगी। हर कोई एक्टर से मिलना चाहता था उनसे हाथ मिलाना, उनके करीब पहुंचना चाहता था। कुछ महिला प्रशंसक उन्हें देखकर खुशी से उछलती नजर आईं। तो कुछ लोग विजय की तस्वीरों वाले पोस्टर लेके उन्हें लगातार आई लव यू विजय करके चिल्ला रहे थे।
लड़कियों की दिल की धड़कन बने युवा पैन इंडिया सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की झलक देख लड़किया खुश थीं। धीरे धीरे भिड़ काफ़ी बढ़ गई और बेकाबू होने लगी। सुपरस्टार को मिलने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए थे,

जिससे भगदड़ मच गई थी और जब एक्टर्स को इसका अहसास हुआ तब उन्होंने फैंस की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करने का फैसला किया और सारे प्रशंसकों का वहा आने के लिए और उनपर बेशुमार प्यार बरसाने के लिए आभार व्यक्त कर वहां से लौट गए।
उनकी ये फैन फॉलोविंग और ऐसी झलक चर्चा में है, पता चलता है कि लोग उनको कितना प्यार करते हैं। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित "लाइगर" यह पैन इंडिया फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इन पांच भाषाओं में २५ अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा ने फिल्म अर्जुन रेड्डी के बाद ये शोहरत हासिल की है।


Click it and Unblock the Notifications