विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे की तस्वीरें लीक- सोशल मीडिया पर तुरंत हो गईं वायरल - PICS
'अर्जुन रेड्डी' से देशभर में पॉपुलर रहे स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'फाइटर' पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रही है। इस जोड़ी को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। मुंबई में फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है और पिछले कुछ दिनों से दोनों कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जहां कुछ फैंस इस जोड़ी को हॉट कपल बता रहे हैं, वहीं, कुछ ने तो अनन्या और देवरकोंडा को मिलाकर इस कपल को 'अनाकोंडा' नाम दे दिया है। खैर, कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की शूटिंग से ही यह जोड़ी चर्चा में आ चुकी है।
फिल्म 'फाइटर' का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता प्रड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म हिंदी के साथ साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी। निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने इस फिल्म के बारे में लिखा- पैन इंडिया वेंचर में विजय देवरकोंडा संग अनन्या आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करने में मजा आएगा।
View this post on Instagram#vijaydevarkonda #ananyapanday and #charmeekaur snapped at Versova ferry #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications