अश्लील खबरों के जाल में फंसे Vijay Devarakonda, साइबर सेल ने की सख्त कार्रवाई

Vijay Devarakonda

Vijay Devarakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में खबर आई है कि एक यूट्यूबर ने एक्टर के खिलाफ अश्लील और गलत फैलाने का आरोप लगाया। जिसके चलते एक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई और अब हैदराबाद की साइबर सेल ने सख्त कार्रवाई शुरु कर दी।

गलत खबर फैलाने के मामले में फंसे विजय-

हाल ही में एक शख्स ने विजय देवरकोंडा के बारे में गलत और अनुचित जानकारी फैलाई, जिसे लेकर अभिनेता की टीम ने साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई। अब हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। कुछ दिन पहले इसी शख्स ने विजय देवरकोंडा की फिल्मों से जुड़ी अश्लील खबरें फैलाई थीं।

विजय देवरकोंडा की टीम ने साझा किया, 'कुछ दिन पहले इस व्यक्ति ने विजय और एक अन्य अभिनेत्री से संबंधित अश्लील खबरें फैलाईं। अपमानजनक समाचार की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने इसमें शामिल व्यक्ति का पता लगा लिया और काउंसलिंग और वीडियो डिलीट करने के बाद उसे जाने दिया।'

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का करियर-

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके साथ ही वह अपने करियर में एक रोमांचक दौर से गुजर रहे हैं। 'खुशी' की शूटिंग खत्म करने के बाद से ही अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vijay devarakonda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X