Koffee With Karan 7: विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे अगले एपिसोड में मचाएंगे धमाल, खोलेंगे एक दूसरे के राज
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन को अब तक दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। हर गुरुवार को नया एपिसोड प्रसारित होने के बाद दर्शकों को भी अगले एपिसोड के मेहमान के बारे में जानने की हर किसी को उत्सुकता होती है।
तो इस गुरुवार को 'कॉफी विद करण' में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। हाल में सामने आए शो के चौथे एपिसोड के एक प्रमोशनल वीडियो में विजय देवरकोंडा अनन्या पांडे की तारीफ करते नजर आए। दोनों एक्टर्स हंसी और सीक्रेट्स के एक एक्साइटिंग एपिसोड के लिए एक साथ आए हैं।
Recommended Video

इस एपिसोड में दोनों एक दूसरे के को-स्टार्स होने, नए लव इंटरेस्ट्स और फेम की चुनौतियों का सामना करने पर बात करते नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड में करण जौहर, विजय देवरकोंडा को लेकर सारा अली खान और जाह्नवी कपूर द्वारा की गई बातों पर भी चर्चा करते नजर आएंगे।
वीडियो में कई बार वो बेबाकी से जवाब देते तो कई बार शरमाते भी दिख रहे हैं। इस चैट शो के दूसरे एपसोड में जाह्नवी कपूर और सारा के विजय देवरकोंडा को लेकर किए गए एक कॉमेंट पर करण, विजय को 'स्लाइस ऑफ चीज' कहते हैं।
ऐसे में जब शो में विजय देवरकोंडा आए तो करण ने इस बारे में उनसे भी चर्चा कि जिसपर कन्फ्यूज्ड विजय कहते हैं- 'मुझे डर है कि यह कहां जा रहा है।' इसके साथ ही हॉट सुपरस्टार शो में अपने लव इंटरेस्ट, इंडिया के हॉर्टथ्रोब बनने से लेकर कई और ऐसे विषयों पर बात करते दिखेंगे जिनपर उन्होंने अब उन्होंने कभी कुछ नहीं बोला है।
शो के इस आने वाले एपिसोड में करण जौहर, अनन्या पांडे से आदित्य रॉय कपूर को लेकर सवाल करेंगे और जिसकी झलक हाल में रिलीज हई शो के प्रमोशनल वीडियो में साफ दिख रही है। हालांकि, इन अफवाहों पर अनन्या क्या जवाब देती हैं और बाकी कौन से खुलासे इस एपिसोड में होंगे ये देखना भी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications