बेटी Meera की मौत के बाद छलका अभिनेता Vijay Antony का दर्द, बयान जारी करके कही दिल की बात

Vijay Antony

Vijay Antony: कुछ दिनों पहले ही तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय एंटनी की बेटी मीरा (Meera)की मौत की खबर सामने आई थी, जिसने सभी को काफी परेशान कर दिया था। एक्टर (Vijay Antony) की 16 साल की बेटी ने आत्महत्या क्यों कि इसका अभी पता नहीं चला है परंतु अब इस मौत की खबर के बाद विजय एंटनी ने अपना बयान (tamil Actor statement) जारी किया और अपने दिल की बात कही है।

बेटी की मौत पर छलका विजय का दर्द-

किसी भी बाप के लिए उसकी संतान को खोना बहुत बड़ी बात होती है, इस सदमें से निकलना आसान नहीं होता है। इस वक्त एक्टर विजय एंटनी का भी वही हाल है। जाहिर है कि अपनी 16 साल की बेटी को ऐसे खोना तमिल अभिनेता के लिए सदमें से कम नहीं है।

विजय एंटनी की बेटी मीरा ने 16 साल की उम्र में 19 सितंबर को सुसाइड करके अपनी जान दे दी थी, इसकी वजह तो सामने नहीं आई। पर अब विजय एंटनी ने अपनी बेटी की मौत के बाद पहली बार खुलकर बात की है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तमिल में एक पोस्ट करते हुए विजय ने अपनी बेटी को खोने को लेकर अपना गम शेयर किया है। और इस पोस्ट में लिखा,- 'तुम हमारा हिस्सा हो, तुम्हारें पास मजबूत दिल है और हम उसका दर्द समझ सकते हैं, लव यू ऑलवेज।'

विजय एंटनी ने पोस्ट में लिखा- 'मेरे प्यारे लोगों, मेरी बेटी मीरा एक प्यारी और बहादुर लड़की थी। वह अब एक बेहतर और शांत जगह पर है जहां जाति, पंथ, पैसा, जलन, दर्द, गरीबी और दुश्मनी नहीं है। वह अभी भी मुझसे बात कर रही है। मैं उसके साथ मर गया हूं। मैंने अब उसके लिए वक्त बिताना शुरू कर दिया है। मैं अब उसकी तरफ से अच्छे काम करूंगा और वह उन्हें शुरू करेगी।'

सोशल मीडिया तमिल एक्टर की इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अभिनेता को इस बुरे वक्त में हिम्मत रखने की बात कर रहे हैं। खैर ये पहली बार है जब बेटी की मौत के बाद एक्टर ने अपना बयान जारी किया है।

एक्टर की बेटी मीरा ने की आत्महत्या-

तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर एंटनी की बेटी मीरा ने आत्महत्या करके सबको चौंका दिया था। 16 साल की मीरा ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। खबर है कि वे लंबे वक्त से डिप्रेशन में थीं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था, वे अपने स्कूल की बेस्ट परफॉर्मर थीं और चेन्नई के सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में कल्चरल सेकेरेट्री हेड थीं। मीरा एक्टर विजय एंटनी की बड़ी बेटी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X