Vijay Antony: बेटी की मौत के 9 दिन बाद ही काम पर लौटा एक्टर, लोगों का रास नहीं आया अंदाज!

Vijay Antony: तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर विजय एंटनी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ अपनी बड़ी बेटी की मौत को लेकर लागातर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक्टर अपनी बेटी की मौत के 9 दिन बाद ही काम पर वापस आ गए हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं।
बेटी की मौत के बाद एक्टर ने शुरु किया काम-
तमिल अभिनेता विजय एंटनी पर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभिनेता-संगीतकार की बड़ी बेटी मीरा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, बेटी के निधन के नौ दिन बाद ही विजय काम पर लौटते देखे गए हैं।
तमिल एक्टर विजय एंटनी अपनी फिल्म रथम की वजह से ही काम पर वापस लौटे हैं। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'रथम' का प्रचार करने का फैसला किया है। निर्माता जी धनंजयन ने 'रथम' के प्रमोशन इंटरव्यू से विजय की झलकियां साझा की हैं।
True example of professionalism, care for his Producers & Audience by @vijayantony sir - supporting our film #Raththam by being a part of promotional interviews with @csamudhan @ @Mahima_Nambiar today to various channels. A great inspiration & benchmark for the industry, by the… pic.twitter.com/Fgaxns2Ib5
— G Dhananjeyan (@Dhananjayang) September 28, 2023
विजय एंटनी की तस्वीरें साझा करते हुए निर्माता जी धनंजयन ने लिखा, 'व्यावसायिकता का सच्चा उदाहरण विजय एंटनी। सर द्वारा अपने निर्माताओं और दर्शकों की देखभाल-आज विभिन्न चैनलों के साथ प्रमोशन इंटरव्यू का हिस्सा बनकर हमारी फिल्म रथम का समर्थन करना। इंडस्ट्री के लिए एक महान प्रेरणा और बेंचमार्क, उस व्यक्ति द्वारा जो अपनी टीम का समर्थन करने के लिए अपनी व्यक्तिगत त्रासदी से ऊपर उठता है। धन्यवाद महोदय।'
सोशल मीडिया पर आया फैंस का रिएक्शन-
विजय एंटनी का काम पर ऐसे लौटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग एक्टर के इस व्यवहार को पसंद कर रहे हैं और कुछ ऐसे भी लोग को जिनको एक्टर का इस तरह से काम पर लौटना समझ नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि, पिछले हफ्ते विजय एंटनी ने अपनी बेटी मीरा की मौत पर प्रतिक्रिया दी थी। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावुक विजय ने कहा कि उनके निधन के बाद वह भी अंदर से खत्म हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications