शादी की पहली एनिवर्सरी पर विग्नेश ने नयनतारा और बच्चों की प्यारी तस्वीरें शेयर करके लिखा प्यारा मैसेज

Nayanthara Vignesh Anniversary: साउथ इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर विग्नेश शिवान और एक्ट्रेस नयनतारा की शादी को एक साल बीत चुके हैं। इसी खास मौके पर विग्रेश ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें शेयर करके बच्चों और पत्नी नयनतारा के लिए मैसेज लिखा है।
दरअसल कपल पिछले साल अक्टूबर में जुड़वा बच्चों के माता पिता बने। उनकी निजी जिंदगी में खुशियों की एंट्री सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। आज यह कपल अपनी खूबसूरत शादी का पहला साल सेलिब्रेट कर रहा है।
विग्नेश शिवान ने नयनतारा की अपने जुड़वा बच्चों के साथ फोटो एल्बम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि नयनतारा बच्चों को गोद में लिए कितनी खुश हैं।
विग्नेश ने अलग-अलग ड्रेस में खिंचवाई गई फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नयनतारा ने जुड़वा बेटों- उयीर और उलगम को बाहों में लिए कैमरे के सामने स्माइल और पोज दे रही हैं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा, ''मेरी जिंदगी का प्रूफ आप हो। एक साल बहुत सारी यादों के साथ भर गया है। बहुत सारे उतार चढ़ाव आए। समय-समय पर हमारी परीक्षा ली गई। लेकिन घर आकर उस परिवार को देखना जो ब्लेस्ड है, उसे देखने के बाद मेरे अंदर आत्मविश्वास भर जाता है, और यह मुझे प्रेरित करता कि मैं मेरे ड्रीम्स और गोल्स को पूरा करने के लिए काम करूं।''
उन्होंने आगे लिखा, ''मेरा परिवार मुझे जो हिम्मत देता है, वह सबसे अलग है। मैं ब्लेस्ड फील करता हूं कि मैं बेस्ट लोगों के साथ। मेरे जैसा जल्दबाजी में रहने वाले इंसान इन लोगों को सबसे अच्छी जिंदगी देने के बारे में सोचता है, और यही मोटिवेशन मुझे चाहिए।
बता दें कि नयनतारा और विग्नेशन ने 9 जून, 2022 को तमिल नाडु के महाबालीपुरम में शादी की थी। उनकी शादी परिवार और चुनिंग दोस्तों के बीच संपन्न हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर में नयनतारा सरोगेसी के जरिये जुड़वा बच्चों की मां बनीं। फैंस हमेशा ही कपल की वायरल फोटोज पर जमकर प्यार लुटाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











