'यू ट्यूब' पर उपलब्ध होगी 3 ईडियट्स

By Staff

3-Idiots
'3 इडियट्स' के फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म को पाइरेसी से बचाने के लिए नया तरीका निकाला है। '3 इडियट्स' तीन महीने बाद यू ट्यूब पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगी। शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही बहुप्रतीक्षित फिल्म '3 इडियट्स' ऐसी पहली फिल्म है जिसे दर्शक कानूनी तौर पर डाउनलोड कर सकते हैं। चोपड़ा ने बताया कि यह ऐसी पहली फिल्म है जिसे 12 हफ्ते बाद दर्शक यू टयूब से डाउनलोड कर देख सकते हैं।

विधु के मुताबिक यह योजना उन दर्शकों के लिए है है जो फिल्में देखने मल्टीप्लेक्स नहीं जा पाते। ऐसे दर्शक यू टूयूब पर प्रदर्शित फिल्म को आसानी से देख सकते हैं। चोपड़ा ने कहा ,"मैं यह सुविधा उन लोगों को मुहैया करा रहा हूं जो बड़े पर्दे पर फिल्म नहीं देख पाते और पाइरेटेड फिल्में देखते हैं। मैं उन्हें हतोत्साहित करना चाहता हूं। दर्शकों को इसके लिए 12 हफ्ते इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद वे कानूनी तौर पर फिल्म डाउनलोड कर देख सकते हैं।"

उन्होंने कहा "कल जब मोबाइल पर फिल्म देखने की सुविधा उपलब्ध होगी तो फिल्म मोबाइल पर देखी जा सकेगी परन्तु अभी इसमें समय लगेगा। डीटीएच पर फिल्म का प्रदर्शन कर हम अपने कारोबार को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X