बुलैट राजा की तिग्मांशू धूलिया की वजह से- विद्युत जामवाल!
विद्युत ने कहा कि वो बुलैट राजा में स्पेशल अपीरियंस के लिए इसलिए तैयार हुए क्योंकि पहली वजह तो ये थी कि उन्हें बोला गया कि वो खुद ही अपने एक्शन सीक्वेंस डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा दूसरी वजह ये थी कि तिग्मांशू धूलिया फिल्म के निर्देशक हैं। उनके साथ काम करना तो सपने जैसा था। इसके अलावा विद्युत ने कहा कि बुलैट राजा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी इसलिए भी वो बहुत श्योर थे कि फिल्म में काम करके वो कुछ गलत नहीं कर रहे हैं।
विद्युत जामवाल ने कमांडो फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। कमांडो में विद्युत के एक्शन सीक्वेंस और उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने सभी को उनका फैन बना दिया। लोगों ने तो यहां तक कहना शुरु कर दिया कि विद्युत बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की जगह ले सकते हैं। क्योंकि विद्युत खुद भी एक मार्शल आर्टिस्ट हैं और उनके एक्शन बहुत ही बेहतरीन हैं।


Click it and Unblock the Notifications












