Teaser- विद्युत जामवाल की कमांडों 3 का टीजर रिलीज- एक्शन देख चौंक जाएंगे आप
अभिनेता विद्युत जामवाल जब भी किसी फिल्म के साथ आते हैं जो इतना तय होता है कि फिल्म में एक्शन काफी धमाकेदार होने वाला है। कमांडो और कमांडो 2 के बाद अब उनकी फिल्म कमांडो 3 चर्चा में हैं और आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जो कि काफी धमाकेदार लग रहा है। इस टीजर की शुरुआत में पहले कमांडो फिर कमांडों 2 की क्लिपिंग्स दिखाई गई हैं। इसके बाद कमांडो 3 का एक फाइट सीन दिखाया गया है जिससे पता चलता है कि फिल्म में फाइट सीन्स काफी अलग लेवल की होने वाली है।
साथ ही लिखा है 2013 में यह प्यार के लिए लड़ा था। 2017 में यह काले धन के खिलाफ लड़ा था और अब देश के लिए लड़ने वाला है। गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि 24 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है उसके पहले इस टीजर ने आकर धमाक मचा दिया है।

विद्युत जामवाल ने ज्यादा फिल्में तो नहीं की लेकिन जिन फिल्मों में वो नजर आए हैं वो काफी धमाकेदार रही हैं। उनको लोग एक एक्शन हीरो के तौर पर पहचानते हैं और काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
इसके पहले फिल्म किरदारों के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल हुए थे। फिलहाल आप देखिए ये शानदार टीजर...


Click it and Unblock the Notifications











