धमाकेदार एक्शन के साथ..19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी 'जंगली'
Recommended Video

बादशाहो के बाद सभी की निगाहें विद्युत जामवाल की अगली फिल्म जंगली पर है। फिल्म लगातार खबरों में थी क्योंकि इसे हॉलीवुड फिल्ममेकर चक रसेल बना रहे हैं। चक रसेल हॉलीवुड में ड्रीम वारियर, द मास्क, इरेजर, द स्कॉर्पियन किंग जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं।
फिल्म पूरी तरह से एक्शन से लैस होगा और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू की जाएगी। जंगली की ज्यादातर शूटिंग केरल में होगी। फिल्म में विद्युत जामवाल अश्वथ का किरदार निभाएंगे जो मुंबई से अपनी मां की 10वीं पुण्यतिथी और हाथी से वापस मिलने के लिए घर आता है।

विद्युत जामवाल केरल में रहकर कालारिपयट्टु सीख चुके हैं और प्रकृति के बीच बड़े हुए हैं। अच्छी खबर ये है कि फिल्म 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। जंगली पिक्चर की प्रीति साहनी के अनुसार केरल का शानदार लोकेशन फिल्म की कहानी का हिस्सा है।
उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में जानवर किसी ट्रिक से परफॉर्म नहीं करेंगे बल्कि मेकर्स जानवरों को हैंडल करने वालों के साथ काम करेंगे ताकि व हाथियों के बारे में समझ सकें कि वो अपने प्राकृतिक माहौल में कैसे मनुष्यों से कनेक्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications