विद्युत-कंगना जैसा बनना है हॉट एंड सेक्सी तो बनो शाकाहारी
साल 2013 में एक नये चेहरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और वह है अभिनेता विद्युत जांभवाल, जिनकी फिल्म कंमाडो़ को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली, फिल्म से ज्यादा अपनी आकर्षक छवि के लिए मशहूर विद्युत को अब पेटा ने भी सबसे आकर्षक मान लिया है।
पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा द्वारा कराए नए सर्वेक्षण में सबसे आकर्षक व्यक्ति के नाम से नवाजे गये हैं विद्युत। उनके साथ यह खिताब शेयर किया है सेक्सी हसीना कंगना रनाउत ने।
पेटा (पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स) ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि "बॉलीवुड हस्तियां वाकई शाकाहारी बनकर चमक रही हैं। विद्युत का कसा हुआ शरीर और कंगना की खूबसूरती इस बात का सबूत है कि आकर्षक शरीर पाने के लिए मांसाहार न लेना सबसे अच्छा तरीका है।"
इससे पहले यह खिताब अमिताभ बच्चन औऱ विद्या बालन के नाम था। पेटा की इस जानकारी से कंगना और विद्युत के फैन बदुत ज्यादा खुश हैं। वैसे जानवरों को बचाने के लिए पेटा की ओर से अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज, अमिताभ बच्चन, आर. माधवन, करीना कपूर और विद्या बालन सरीखी हस्तियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं।
मालूम हो कि विद्युत हाल में पेटा के विज्ञापन में शाकाहारी भोजन के स्वास्थ्य लाभों का प्रचार करते दिखे थे। वहीं, कंगना ने भी अब शाकाहार को अपना लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











