GF से सगाई तोड़ जंगलो में बिना कपड़े घूम रहा है ये सुपरस्टार, बॉडी देख लड़कियां पूछ रही इस जंगल का पता

Vidyut Jamwal Video: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिटनेस से तो सभी वाकिफ हैं। विद्युत जामवाल फिट रहने के लिए ऐसे ऐसे करतब करते दिखाई देते हैं कि खुद उनके फैंस भी उनके वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो देखकर हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो विद्युत का एक बार फिर से सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
विद्युत जामवाल इस वीडियो में बिना कपड़ों के सिर्फ और सिर्फ अंडरवियर पहने जंगलों में प्रकृति के बीच ऐसा बैलेंसिंग कारमाना करती दिखाई दे रही हैं कि हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में विद्युत टूटे पेड़ की लड़की पर खड़े दिखाई दे रहा है और उनकी मस्कुलर बॉडी और शानदार बैलेंस पर हर किसी की नजरे टिकी कि टिकी ही रह गई हैं।
विद्युत जामवाल के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी महिला फैंस दिल हारती दिखाई दे रही हैं। कुछ लड़किया तो विद्युत से इस जंगल का पता तक पूछ रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले विद्युत जामवाल में अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई तोड़ने की खबर के अपने फैंस को परेशान कर दिया था। फिलहाल विद्युत अकेले ही अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।
विद्युत तीन साल की उम्र से कलारीपतायु सीख रहे हैं। उनकी बॉडी में गज़ब का लचीलापन है। कई युवा उनकी जैसी फिट बॉडी पाने के लिए ढेर सारे स्टेरॉयड लेते हैं। लेकिन विद्युत की सोच इससे काफी अलग है। फिट रहने के लिए वो घर का बना शाकाहारी खाना खाते हैं। विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं और एक बेहतरीन स्टंट परफॉर्मर हैं। उन्हें 'कमांडो' सीरीज़ जैसी एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनके वर्कआउट करते हुए कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications