कमांडो हीरो विद्युत जामवाल ने की सगाई, रोमांटिक तस्वीर के साथ किया प्यार का ऐलान

बॅालीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर लोकप्रिय कंमाडो हीरो विद्युत जमावाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। अब ये साफ हो गया है कि विद्युत जामवाल जल्द ही फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से शादी करने के लिए तैयार हैं। विद्युत जामवाल ने अपने प्यार का इजहार और दुनिया के सामने इसका ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही नंदिता मेहतानी से सगाई करने जा रहे हैं।

विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर नंदिता के साथ एक तस्वीर शेयर कर ये बताया है कि वो जल्द ही अपने रिश्ते को एक नए सफर पर ले जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंदिता मेहतानी ने 1 सितंबर को सगाई कर ली है। लेकिन अब जाकर उन्होंने इसका ऐलान सभी के सामने किया है।

Vidyut Jamwal

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही विद्युत जामवाल की सगाई की खबरें सामने आयी थीं।ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि विद्ययुत जामवाल की निजी जिंदगी में नंदिता की क्या जगह है?

विद्युत जामवाल का सगाई का ऐलान पोस्ट

विद्युत जामवाल का सगाई का ऐलान पोस्ट

इसी को देखते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने डिजाइनर नंदिता मेहतानी से सगाई की बात रख दी है। अपनी सगाई की तारीख का जिक्र करते हुए रिंग की इमोजी भी पोस्ट की है। विद्युत जामवाल ने नंदिता के साथ अपनी दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विद्युत जामवाल की सगाई

विद्युत जामवाल की सगाई

विद्युत जामवाल ने इसके साथ ये लिखा है कि 1 सितंबर 2021 की डेट लिखी है। इससे साफ पता चलता है कि विद्युत जामवाल की सगाई नंदिता मेहतानी से हो गई है। नंदिता मोहतानी ने भी विद्युत जामवाल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि इसे और ज्यादा लटका कर नहीं रख सकती थी। मैंने हां कर दी है।

विद्युत जामवाल ने ताजमहल के सामने

विद्युत जामवाल ने ताजमहल के सामने

इससे पहले नंदिता और विद्युत जामवाल ने ताजमहल के सामने खड़े होकर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए दिख रहे हैं। नंदिता के हाथ में रिंग भी दिख रही है। जिसके बाद से ही नंदिता और विद्युत की सगाई की खबर आना शुरू हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X