#ShocK: फिल्म किसी ने नहीं देखी....लेकिन पार्ट 1 हिट...पार्ट 2 सुपरहिट...अब पार्ट 3!
कभी सुना है कि किसी ने फिल्म ना देखी हो लेकिन फिर भी फिल्म सुपरहिट हो और अब उसकी अगली सीरीज़ बनने को तैयार हो? तो बस ऐसी ही एक फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए!
कमांडो एक ऐसी फिल्म है जो लोगों ने देखी भले ही ना हो लेकिन सच यही है कि फिल्म का पहला पार्ट हिट था और दूसरा पार्ट सुपरहिट। कारण था दोनों ही पार्ट का कम बजट होना।
अब विद्युत जामवाल ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी तैयार हो रहा है और इसमें भी भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। तो जो भी विद्युत जामवाल फैन्स हैं वो फिल्म का तीसरा पार्ट देखने को तैयार हो जाएं।

हालांकि सच यही है कि फिल्म को किसी ने नहीं देखा। लेकिन इस सच को भी नकारा नहीं जा सकता कि विद्युत जामवाल की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है।
इसका कारण जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स में भी विद्युत का शानदार रोल होना। और अब विद्युत जामवाल एक बार फिर अपनी फिल्म के तीसरे पार्ट के साथ लौट रहे हैं।
वैसे कमांडो 3 बॉलीवुड की इन सबसे पॉपुलर सीरीज़ फिल्मों के आगे कहां टिकेगी पता नहीं -


Click it and Unblock the Notifications











