फिल्म फ्लॉप होते ही बर्बाद हुआ ये एक्टर, सर्कस में करने लगा नौकरी? नाम जानकर लगेगा झटका!

कई बार इंडस्ट्री में कुछ ऐसी फिल्में आती हैं जो कि ना चलकर कई लोगों का दिवाला निकाल देती हैं। इस वक्त ऐसा ही कुछ विद्युत जामवाल को लेकर सामने आया है। फिल्म क्रैक के फ्लॉप होने के बाद विद्युत आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इसके बाद उन्होने बहुत बड़ा कदम उठाया है।
इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो करोड़ों के घाटे में जी रहे हैं और इस वक्त सर्कस जॉइन कर चुके हैं। जी हां, विद्युत फ्रांसीसी सर्कस मंडली में शामिल हुए हैं और वहां मौजूद कलाकारों से काफी कुछ सीख रहे हैं।
इसका खुलासा खुद विद्युत ने किया है। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस महज 17 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म विद्युत की लगातार दूसरी बॉक्स ऑफिस कम प्रदर्शन करने वाली फिल्म थी। इसके पहले रिलीज उनकी दोनों फिल्में भी फ्लॉप हुईं थीं।
सर्कस में कर रहे हैं नौकरी?
विद्युत ने इस इंटरव्यू में कहा, ''मेरे काफी पैसों का नुकसान हो गया है। मैं इससे कैसे बाहर आऊंगा मेरे लिए ये बड़ा सवाल है। जब आपके पैसे खो जाते हैं तो लोग सलाह देते हैं जबकि मुसे पहले भी कई लोगों का ये हाल हुआ है। फिल्म क्रैक की रिलीज के बाद, मैं एक फ्रांसीसी सर्कस से जुड़ गया और वहां मौजूद कलाकारों के साथ 14 दिन बिताए थे।'' विद्युत ने आगे कहा, ''सर्कस में मौजूद सभी लोगों से मैं सबसे छोटा होता था। अब मेरा दिमाग शांत हो गया है और मैं वापस आ चुका हूं।''
शानदार एक्शन स्टार
विद्युत जामवाल को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपने एक्शन से लोगों को हिला डालते हैं। लोगों को अभिनय से ज्यादा उनका एक्शन पसंद है। कई बार वो लोगों को इतना चौंका देते हैं कि वो यकीन करने वाला नहीं होता है।


Click it and Unblock the Notifications











