न्यूड होकर पेड़ में चढ़ते दिखे Vidyut Jamwal? भड़के लोग, बोले- 'बेशर्म है'

Vidyut Jamwal Nude Video: कमांडो एक्टर विद्युत जामवाल अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो कि लोगों को यकीन करना मुश्किल होता है। उनकी फिजीक कमाल की है और वो जबरदस्त कराटे करते हैं। लेकिन उनका एक वीडियो आग की तरह से वायरल हो रहा है जिसमें वो पूरे कपड़े उतारकर एक पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Vidyut Jamwal

जी हां, अभिनेता ने ऐसा क्यों किया वो किसी के समझ में नहीं आ रहा है। वो न्यूड हैं और इस वीडियो को india forum ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन भी है कि, ''विद्युत जामवाल ने न्यूड होकर पेड़ पर चढ़कर सबको चौंका दिया।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

बर्फ में धंसे आए नजर

विद्युत जामवाल को नेचर से कितना लगाव है वो उनकी फिल्मों में भी नजर आता रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि विद्युत जामवाल नग्रावस्था में पेड़ पर चढ़ रहे हैं और कोई नीचे खड़े होकर उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

आगे आप देखेंगे कि वो पूरी तरह से बर्फ में धंसे हुए हैं और हाथ जोड़कर आंखें बंद किए हुए हैं। वीडियो को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और ट्रोल भी कर रहे हैं। विद्युत जामवाल काफी जल्दी कुछ नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मिले जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग उनको ट्रोल ही कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पगला गए है क्या जो नंगे घूम रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''बेवकूफ।'' एक ने लिखा, ''शर्म नहीं है क्या।'' एक ने लिखा, ''वह प्रकृति से जुड़ रहा है और ब्रह्मांड के प्रति समर्पण कर रहा है, कृपया घृणा न करें।'' इस तरह से लोग लगातार कमेट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: vidyut jamwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X