..................... सिद्धार्थ शुक्ला को हॉलीवुड में देखना चाहते हैं विद्युत जामवाल- वायरल हुआ बयान Vidyut jammwal wants Siddharth shukla in Hollywood - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला को हॉलीवुड में देखना चाहते हैं विद्युत जामवाल- वायरल हुआ बयान

सुपरस्टार सलमान खान शो बिग बॉस कितना ज्यादा चर्चा में रहता है ये तो सभी जानते हैं लेकिन इस समय उनके विनर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं इस साल के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की जिन्होने सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस समय उनको लेकर बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने जो कुछ भी कहा है वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि उनका मानना है कि सिद्धार्थ शुक्ला ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काम कर सकते है।

दरअसल उनकी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है जिसमें दोनो साथ में नजर आ रहे हैँ। विद्युत जामवाल और सिद्धार्थ शुक्ला काफी अच्छे दोस्त हैं।

Recommended Video

Siddharth Shukla पर Vidyut Jamwal ने कह दी यह बड़ी बात | FilmiBeat

siddharth shukla, vidyut jamwal, सिद्धार्थ शुक्ला, विद्युत जामवाल

सिद्धार्थ को लेकर जब उनसे सवाल किया गया था तो उन्होने अपने दोस्त के लिए कहा था कि वो तो हॉलीवुड के काबिल है। विद्युत का ये बयान काफी चर्चा में रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो इस साल उन्होने दर्शकों को काफी एंटरनेट किया और दबंग की तरीके घर में रहे थे। सिद्धार्थ को फैंस का भी काफी ज्यादा सपोर्ट मिला था और लोग चाह रहे थे कि इस शो को वही जीतें।

हालांकि इस शो में रश्मि देसाई और आसिम रियाज जैसे लोग भी थे जो कि उनको कड़ी टक्कर दे रहे थे.. फिर भी उन्होने अपना अलग नाम बनाया। ये सीजन कलर्स और बिग बॉस के इतिहास का सबसे दमदार सीजन बनकर सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X