बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल! वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश, कहने लगे ऐसी-ऐसी बातें
Vidyut Jammwal viral video: अपनी शानदार फिटनेस, जबरदस्त एक्शन और अनुशासित जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले विद्युत जामवाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। वह न सिर्फ फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करते हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी कठिन ट्रेनिंग और योगिक अभ्यासों के लिए जाने जाते हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि विद्युत प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के नियमित प्रैक्टिसनर हैं, जिसमें शरीर के साथ मन की स्थिरता पर भी खास ध्यान दिया जाता है।
वायरल हुआ अनोखा वीडियो
हाल ही में विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो में वह एक पेड़ पर बेहद संतुलन और फुर्ती के साथ चढ़ते नजर आ रहे हैं। उनकी ताकत और कंट्रोल देखकर फैंस हैरान हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि यह प्रैक्टिस उन्होंने बिना कपड़ों के की है।
प्रैक्टिस को नाम दिया 'सहज'
वीडियो के साथ विद्युत ने बताया कि यह कोई स्टंट नहीं, बल्कि एक खास योगिक साधना है, जिसे वह साल में केवल एक बार करते हैं। उन्होंने इसे 'सहज' नाम दिया है। विद्युत के अनुसार, सहज का मतलब होता है इंसान का अपनी प्राकृतिक अवस्था में लौटना। यह अभ्यास व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ता है और अंदर की जागरूकता को बढ़ाता है।
शरीर और मन दोनों को मिलता है फायदा
विद्युत ने समझाया कि यह प्रक्रिया शरीर और दिमाग के बीच तालमेल को बेहतर बनाती है। इससे संतुलन, फोकस और शरीर की समझ मजबूत होती है। उनका कहना है कि वैज्ञानिक रूप से यह अभ्यास शरीर के कई न्यूरो रिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को एक्टिव करता है, जिससे मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति खुद को ज्यादा स्थिर और जमीन से जुड़ा हुआ महसूस करता है।
फैंस का रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने विद्युत की फिटनेस और साहस की तारीफ की और उन्हें प्रेरणा बताया। एक यूजर ने लिखा, 'ये असली मायनों में प्राकृतिक जीवन जी रहे हैं।' वहीं किसी ने उन्हें सुपरह्यूमन कहा तो कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में उनकी तुलना टार्जन से कर दी।


Click it and Unblock the Notifications











