बदल गई विद्युत जामवाल की 'जंगली' की रिलीज डेट- कंगना रनौत के साथ CLASH
विद्युत जामवाल स्टारर एक्शन- एडवेंचर फिल्म 'जंगली' की रिलीज डेट बदल दी गई है। बता दें, फिल्म अब हफ्ते पहले ही.. यानि की 29 मार्च को रिलीज होगी। खास बात है कि 29 मार्च को ही कंगना रनौत- राजकुमार राव की 'मेंटल है क्या' और सलमान खान प्रोडक्शन फिल्म 'नोटबुक' रिलीज हो रही है। जी हां, एक साथ तीन फिल्में आएंगी।
दरअसल, 5 अप्रैल को जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म RAW रिलीज हो रही है। जाहिर है दो एक्शन फिल्में क्लैश करतीं तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नुकसान होता। लिहाजा, जंगली के मेकर्स ने फिल्म को एक हफ्ते प्रीपोन कर लिया। लंबे समय के बाद विद्युत किसी फिल्म में बतौर सोलो हीरो नजर आने वाले हैं। इनकी पिछली फिल्म रही थी अजय देवगन- इमरान हाशमी स्टारर 'बादशाहो'।

जंगली की बात करें तो हॉलीवुड डाइरेक्टर Chuck Russell इस फिल्म में एक परिवार और हाथियों के साथ उनके अनोखे रिश्ते को दिखाने वाले हैं। फिल्म हाथी के अवैध शिकार और हाथियों के दांत की तस्करी पर आधारित है। जिसमें हीरो देश के अंदर फैले हाथियों के अवैध शिकार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म की कहानी इमोशनल तरीके से गढ़ी गई है।
कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। विद्युत की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फिल्म में विद्युत के साथ पूजा सावंत और ईशा भट्ट मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











