..................... ट्विटर यूजर ने कहा विद्युत जामवाल हों अगले अमेरिकी राष्ट्रपति, एक्शन स्टार ने दिया करारा जवाब | Vidyut Jammwal should be the next US President, tweeted a user, action star gave a befitting reply - Hindi Filmibeat

ट्विटर यूजर ने कहा विद्युत जामवाल हों अगले अमेरिकी राष्ट्रपति, एक्शन स्टार ने दिया करारा जवाब

By Filmibeat Desk
vidyut-jammwal-should-be-the-next-us-president-tweeted-a-user-action-star-gave-a-befitting-reply

Vidyut Jammwal: डेयरडेविल अभिनेता विद्युत जामवाल अपने स्टंट से अपने फैंस को चकित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कमांडो, खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में काम कर चुके विद्युत दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बारे में एक ट्विट का तगड़ा जवाब दिया।

विद्युत ने सोशल मीडिया पर जमी हुई झील में योगा और मार्शल आर्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता को जमी हुई झील में इस तरह के समर्पण के साथ योग करते देख फैंस चकित हो गए। एक यूजर ने ऐसा कमेंट लिखा जिसने विद्युत का ध्यान खींच लिया।

एक यूजर ने लिखा, 'विद्युत जामवाल को अमेरिका का राष्ट्रपति नियुक्त किया जाना चाहिए। जिस की वह इस सर्द तापमान में जमी हुई झील में नहा रहा है।' इस ट्विट पर विद्युत ने फौरन हिस्टीरिकल रिप्लाई लिखा।

अभिनेता ने लिखा, "अरे जल्दी करो। मेरे देश में बहुत से लोगों को लंबी लाइनों के बिना यूएस वीजा की जरूरत है।" उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया और फिर लिखा कि.. ये मैसेज सिर्फ मनोरंजन के लिए है।

उनकी आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करे तो अभिनेता लीडर और राजनेता शेर सिंह राणा की बायोपिक का हिस्सा होंगे और क्रैक में वो अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

शेर सिंह राणा बॉयोपिक की बात करें.. तो विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह करेंगे। शेर सिंह राणा एक धारदार थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें एक अनरियल व्यक्ति की वास्तविक कहानी को दर्शाया जाएगा। उन्होंने भारत के 800 साल पुराने गौरव पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए सबसे खतरनाक यात्रा शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X