Vidyut Jammwal: सामने आया एक्टर की एक्शन-थ्रिलर IB 71 का टीजर, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

Vidyut Jammwal: एक्शन हीरों के नाम से फेमस बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की नई फिल्म 'IB 71' की टीजर सामने आ चुका है। इसके साथ ही विद्युत जामवाल ने फिल्मी रिलीज की डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म बड़े पर्दे पर 12 मई को रिलीज होगी।
फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, 47 सेकेंड के इस वीडियो में अनुपम खेर नजर आ रहे हैं, जो विद्युत जामवाल के साथ मिलकर कोई सीक्रेट मिशन प्लान कर रहे हैं।
एक्टर से पूछा जाता है कि क्या पाकिस्तान इतना बेवकूफ है जो इस मिशन को फेल नहीं कर पाएगा। जवाब में विद्युत उन्हें कहते हैं कि, उनका मिशन किसी भी हाल में सक्सेसफुल होगा।
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- टॉप सीक्रेट अब आउट हो चुका है। आपके सामने पेश है IB 71, भारत का वो खुफिया मिशन जिसके कारण हमने 1971 की वॉर जीती थी।
'IB 71' भारतीय खुफिया एजेंसियों और पाकिस्तानी एजेंसियों के बीच दो मोर्चों पर युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है और ये टी-सीरीज के बैनर तले बनी है।
हाल ही में बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपने दोस्त और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था और सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की।
खैर विद्युत जामवाल एक ऐसे एक्शन हीरो हैं जो कि अपने एक्शन, अपनी फिटनेस, अपने शानदार अंदाज के चलते लोगों के दिलों पर राज करते हैं। कम ही फिल्मों में नजर आते लेकिन काम हमेशा ही शानदार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












