Vidyut Jammwal: फिल्म रिलीज से पहले विद्युत पहुंचे गोल्डन टेंपल, फैंस ने दी एक्टर को शुभकामनाएं,तस्वीरें वायरल

Vidyut Jammwal: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आईबी 71' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, इसका प्रोमशन भी एक्टर जोरो शोरो पर कर रहे हैं। फिल्म की खास बात यह है कि 'आईबी 71' विद्युत की प्रोडक्शन की पहली फिल्म हैं। इस बीच एक्टर आशीर्वाद लेने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे।
सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही है, विद्युत इस दौरान सफेद कुर्ते में नजर आए। पूजा करने के बाद उन्हें सेवा करते हुए भी देखा गया। एक्टर को इस दौरान लंगर के बर्तन भी धोते स्पॉट किया गया।
अब सूत्रों की मानें तो यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि विद्युत इसके बाद वाघा बॉर्डर भी जा सकते हैं। फैंस भी उनका इंतजार कर रहे हैं मिलने के लिए, आगे देखना होगा कि एक्टर कहां कहां और जाते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता संकल्प रेड्डी के निर्देशित में बन रही फिल्म 'आईबी 71' विद्युत जामवाल द्वारा शीर्षक और निर्मित है। यह 1971 के गंगा अपहरण की कहानी कहता है, जिसने मदद की भारत को पाकिस्तान पर रणनीतिक बढ़त हासिल है।
आईबी 71' को गुलशन कुमार टी-सीरीज फिल्म और प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन विद्युत कर रहे हैं वहीं, फिल्म की कहानी आदित्य शास्त्री ने लिखी हैं। संकल्प रेड्डी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपनी आनेवाली फिल्म 'आईबी 71' के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे, प्रमोशनल कार्यक्रम यहां के इंपीरियल होटल में आयोजित किया गया था। 'आईबी 71' संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर स्पाई फिल्म है। इसमें विद्युत जामवाल लीड भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












