धमाकेदार एक्शन फ्रैंचाइजी- तीसरी फिल्म भी हो गई फाइनल- 2019 में रिलीज!
कंमाडो और कंमाडो 2 के बाद अब विद्युत जामवार इस फ्रैंजाइजी की तीसरी फिल्म के साथ भी तैयार हैं। जी हां, कंमाडो 3 की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरु होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक्शन के मामले में पिछली 2 फिल्मों से भी आगे होगी। साथ ही फिल्म के लिए बड़ा बजट भी रखा गया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं।
सलमान खान की 'भारत'- ये रहा फिल्म से भाईजान का FIRST LOOK
हैरानी की बात है कि इस सीरिज की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन फिर भी निर्माता इसे आगे बढ़ा रहे हैं। खैर, विद्युत जामवाल फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।

कंमाडो सीरिज के अलावा विद्युत जामवाल ने जॉन अब्राहम की फोर्स और अजय देवगन की बादशाहो में भी यादगार किरदार निभाए हैं। कोई शक नहीं कि एक्शन फैंस के बीच विद्युत की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन आने वाले कुछ महीनों में बैक टू बैक कई बड़ी एक्शन फिल्में रिलीज आने वाली हैं। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











