Commando 4- विद्युत जामवाल चौथी बार करेंगे धमाका, विपुल शाह ने किया कमांडो 4 का ऐलान

काफी समय से एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 4 को लेकर चर्चा चल रही थी और इस समय इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि इस फिल्म का ऐलान हो चुका है और इसकी शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है। इसके पहले अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिल्म कमांडो, कमांडो 2 और कमांडो 3 से काफी दमदार काम किया था और फैंस को इंप्रेस कर लिया था।

विद्युत जामवाल उन सितारों में से एक हैं जो कि अपने एक्शन के लिए मशहूर है और हर फिल्म एक अलग लेवल का एक्शन करते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने एक बयान दिया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

vidyut jamwal, विद्युत जामवाल

उन्होने कहा कि.. 'इस समय है कमांडो 4 को लेकर तैयारी कर रहे हैं। कमांडो सीरीज में ये फिल्म सबसे बड़ी साबित होने वाली है। हम कोशिश करते हैं कि कमांडो की हर सीरीज की हर एक फिल्म में पहले से इसका स्तर आगे ही रहे।

कमांडो 4 में हम कोशिश करेंगे कि इस फिल्म में हम काफी दमदार एक्शन सीन्स रखें। फिल्म चौथी है तो फैंस को 4 गुना मजा भी आए।

प्रोड्यूसर की ये बात काफी तेजी से वायरल हो रही है और विद्युत जामवाल के फैंस कहीं ना कहीं काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। इतना तो तय है कि इस फिल्म के साथ वो काफी तगड़ा धमाका करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X