विद्युत जामवाल का दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के लिए रुला देने वाला Video- असली मर्द था, मां से बहुत प्यार था
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 7 दिन हो गए हैं। 2 सितंबर के दिन हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका दे दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी दोस्तों में एक नाम शामिल है बॅालीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का भी।
जिम के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जामवाल एक दूसरे के करीबी दोस्त बन गए थे। अपने दोस्त के निधन से सदमे में आने के बाद खुद को संभालते हुए विद्युत जामवाल ने लाइव सेशन के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के निजी जीवन से जुड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वो असली मर्द था।

विद्युत जामवाल ने इस वीडियो में ये भी बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। विद्युत जामवाल ने बताया है कि वो 15 साल से सिद्धार्थ शुक्ला को जानते थे। जिम के साथ काम के बाद भी दोनों एक साथ समय बिताते थे। विद्युत जामवाल ने सिद्धार्थ शुक्ला के मंत्र टू बी द मैन, यू गॅाट्टा बीट द मैन को भी साझा किया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को असली मर्द बताते हुए कहा है कि सिद्धार्थ हमेशा असली मर्द रहे हैं। मैं उन्हें ऐसा क्यों कहता हूं, क्योंकि वह चौकीदार का भी अभिवादन करता था।

विद्युत जामवाल ने बताया सिद्धार्थ से जुड़ा किस्सा
विद्युत जामवाल ने बताया किबच्चे जानते थे कि किससे क्या बात करनी है। उनकी मां ने उनका पालन-पोषण किया है। वह एक सज्जन व्यक्ति थे। सिद्धार्थ की मां हमेशा मेरा अभिवादन करती थीं। मुझे घर का खाना खिलाती थीं। उन्हें पता था कि मैं मुंबई से नहीं हूं। सिद्धार्थ मेरे लिए आलोचक भी थे। ऐसे दोस्त थे जिनसे मैं हर बात शेयर करता था। विद्युत जामवाल ने आगे कहा कि जब मेरी शुक्ला से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने अच्छे तरीके से मुझे फोन किया था। हमने एक साथ 3 घंटे से अधिक बिताया।

शुक्ला मेरा दोस्त है-विद्युत जामवाल
सिद्धार्थ शुक्ला कभी भी स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए मीडिया में किसी लड़की का नाम नहीं लेते थे। वो एक अच्छा बोलने वाला व्यक्ति था। अपने दिमाग का उपयोग करना सब कुछ जानता था। विद्युत जामवाल ने ये भी बताया है कि सिद्धार्थ उनके घर कभी भी आ जाते थे। जो सोचते थे वही बोलते थे। मैंने सिद्धार्थ को बहुत यूज किया है। मैं जहां जाता था तो गर्व से बताता था कि शुक्ला मेरा दोस्त है।जिम में ऐसे कोई आदमी नहीं था जो शुक्ला से डरता नहीं था और कोई ऐसा आदमी नहीं था जो शुक्ला से प्यार नहीं करता था।

सिद्धार्थ शुक्ला की मां के लिए खास मैसेज
सिद्धार्थ की परवरिश उनकी मां और दोनों बहनों ने की है। जिन पुरुषों की परवरिश महिलाओं द्वारा होती है वो असली मर्द होते हैं। सिद्धार्थ हमेशा उन्हें अपनी हायाबूसा बाइक देते थे। जब भी उन्हें किसी लड़की को डेट पर लेकर जाना होता था। विद्युत जामवाल ये सब बोलते हुए भावुक भी होते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मां के लिए विद्युत जामवाल ने मैसेज दिया है कि मैं बस आंटी से इतना कहना चाहता हूं कि जब मैं सिद्धार्थ के साथ था तो मुझे लगा कि जितना मैं अपनी मां से प्यार करता हूं उससे ज्यादा वो अपनी मां से करता है। मुझे जलन होती थी तब। सिद्धार्थ शुक्ला के फैन क्लब को सलाम है। आप लोगों को पता था कि वो कौन है।


Click it and Unblock the Notifications