विद्युत जामवाल और फारुक कबीर को मिला ग्लोबल वेलनेस अवॉर्ड्स, डिटेल्स!
सुपरहिट बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक जोड़ी विद्युत जामवाल और फारुक कबीर को हाल ही में महाराष्ट्र राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भरत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति में ग्लोबल वेलनेस अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। समकालीन समय में बॉलीवुड के सबसे फिट एक्शन हीरो के रूप में जाने जाने वाले विद्युत जामवाल को 'इंडियाज एक्शन सुपरस्टार ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया।
इतना ही नहीं, विद्युत के मृदु और विनम्र स्वभाव के बारे में मीडिया के साथ-साथ इंडस्ट्री में उनके साथियों के बीच भी काफी चर्चा रहती है। शीर्ष बॉलीवुड फिल्म निर्माता फारूक कबीर को इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

विद्युत जामवाल की बात करें तो वो लगातार अपनी कई दमदार परफॉर्मेंस को लेकर खबरों में रहते हैं और उनके कुछ प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। खुदा हाफिज 2 की काफी चर्चा है।
विद्युत जामवाल ने एक अलग ट्रेंड सेट किया है और काफी कमाल का एक्शन करके वो खुद को एक एक्शन हीरो की तरह फिल्मों में पेश करते हैँ। उनकी अलग फैन फॉलोविंग है और उनकी हर फिल्म में उनकी ये चीजें साफ नजर जातीं हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











