इमरान की बांहों में विद्या लेकिन मुस्कुराये सिद्धार्थ..
मुंबई। हम बात कर रहे हैं फिल्म घनचक्कर की। अभी हाल ही में विद्या बालन के साथ शादी करने वाले 'डिज्नी यूटीवी' के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ राय कपूर का कहना है कि विद्या बालन और इमरान हाशमी ने आने वाली फिल्म 'घनचक्कर' में शानदार काम किया है और मैं इससे बेहद खुश हूं। फिल्म 'बांबे टाकीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर आये सिद्धार्थ का कहना है कि राजकुमार गुप्ता ने अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है। यह एक मनोरंजक फिल्म है। जिसे दर्शक इंज्वाय करेंगे।
सिद्धार्थ के भाई कुणाल और आदित्य भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। कुणाल कपूर हाल ही में आयी फिल्म 'नौटंकी साला' में दिखाई दिये थे, वहीं आदित्य फिल्म 'अाशिकी टू' में नजर आये थे।
विद्या और अपने भाइयों के साथ काम करने की बात को लेकर सिद्धार्थ ने कहा है कि अभी हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है लेकिन अगर आगे कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो हम जरूर एक साथ काम कर सकते हैं। फिल्म 'घनचक्कर' 28 जून को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
