..................... Vidya is working hard for the dirty picture | सिल्क स्मिता बनने के लिए विद्या ने लगाया पूरा दम - Hindi Filmibeat

सिल्क स्मिता बनने के लिए विद्या ने लगाया पूरा दम

Vidya Balan
विद्या बालन की आने वाली फिल्म द डर्टी पिक्चर अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गयी है। यह फिल्म साउथ की स्टार सिल्क स्मिता के किरदार को लेकर बनायी जा रही है, इनका नाम हमेशा ही विवादों के साथ जुड़ा रहा। इनका पूरा व्यक्तित्व सबसे अलग था और बॉलीवुड की इस अदाकारा ने दिनरात एक कर दी है सिल्क को समझने के लिए। इस फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर भी आ चुके है जिसमें विद्या के काम की तारीफ भी की जा रही है।

हाल ही में लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद विद्या बालन को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गयी है। उन्हें शुक्रवार को थकान और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनके शरीर में आरबीसी की मात्रा कम पायी गयी, जिसके कारण ही उन्हें कमजोरी लग रही थी।

डाक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा है हो सकता है कि वो आने वाले एक हफ्ते काम ना कर पाये। लगातार काम करने की वजह वो आराम नहीं कर पायी है।

वैसे आज कल विद्या काम के अलावा किसी और पर ध्यान नहीं दे रही है। खबर आ रही थी कि वो अभी जॉन के साथ भी शूट अउट एट वाडला में काम करने वाली है। हम तो विद्या को यही सलाह देगें काम तो होता ही रहेगा थोड़ा आप सेहत पर भी ध्यान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X