घनचक्कर में ऊ.. ला ला अवतार में दिखेंगी विद्या बालन
मुंबई। 'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' से सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली विद्या बालन ने कहा है कि वह आने वाली फिल्म 'घनचक्कर' में भी बोल्ड अवतार में दिखाई देंगी। अपने रोल के बारे में विद्या ने बताया कि इसमें मैं एक पंजाबी हाउस वाइफ का किरदार निभा रही हूं, जिसे अपने मुताबिक जिंदगी जीने का शौक है और जो भड़कीले कपड़े पहनती है।
फिल्म में विद्या के साथ इमरान हाशमी भी हैं। विद्या ने फिल्म के लिए पंजाबी भाषा भी सीखी है, विद्या के अनुसार 'लव शव दे चिकन खुराना' के लेखक सुमित ने पंजाबी सीखने में उनकी मदद की। उन्होने बताया कि मेरे पति भी पंजाबी हैं पर उन्हें पंजाबी नहीं आती है।
विद्या का कहना है कि बोल्ड होने का मतलब 'डर्टी पिक्चर' जैसा ही रोल करना नहीं होता है। यह फिल्म 28 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं, फिल्म का निर्माण यूटीवी के बैनर तले किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications