नसीरुद्दीन बने विद्या बालन के गुरु

उन्होंने अभिनय में विद्या का मार्गदर्शन किया। इससे उत्साहित होकर विद्या ने और भी मेहनत शुरू कर दिया है। विद्या ने बताया कि वह नसीरुद्दीन शाह की बहुत बडी प्रशंसक है।
फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश की है। इसमें विद्या को उत्तर प्रदेश की हिंदी बोलनी है। हालांकि उसे उत्तर प्रदेश की लहजे वाली हिंदी नहीं आती है लेकिन नसीरुद्दीन शाह ने उसका यह काम आसान बना दिया और संवाद बोलने में उसकी सहायता की।
इस तरह नसीरुद्दीन के गुरु ज्ञान से विद्या को काफी सहायता मिली और उसने अपना अभिनय और संवाद बखूबी बोले हैं।


Click it and Unblock the Notifications