विद्या सिन्हा के पति - पत्नी और वो रीमेक में काम कर रही थीं भूमि पेडनेकर, मौत की खबर से टूटा दिल
विद्या सिन्हा बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपनी सादगी से फैन्स के दिल में जगह बनाई थी। 15 नवंबर 1947 को जन्मीं विद्या सिन्हा ने 15 अगस्त 2019 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने अंतिम समय में विद्या, स्टार प्लस के सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में नज़र आ रही थीं।
विद्या सिन्हा को अपनी फिल्म रजनीगंधा, पति, पत्नी और वो, छोटी सी बात के लिए जाना जाता है। पति, पत्नी और वो रीमेक में भूमि पेडनेकर विद्या सिन्हा का किरदार निभा रही हैं। उनकी मौत की खबर सुनकर भूमि काफी दुखी हुईं। बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स ने भी विद्या जी को श्रद्धांजलि दी -
गौरतलब है कि विद्या सिन्हा, अपने 72वें जन्मदिन से ठीक तीन महीना पहले दुनिया को अलविदा कह गईं। विद्या सिन्हा ने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग और एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था और वो मिस बॉम्बे रह चुकी हैं। इसके बाद वो कई एड करती थीं और उसी दौरान, बासु चटर्जी की नज़र विद्या सिन्हा पर पड़ी थी।

विद्या की वापसी टीवी पर एकता कपूर के शो काव्यांजलि से हुई। इसके बाद ज़ी टीवी के शो कुबूल है में वो बड़ी बी के किरदार में फेमस हुई थीं। फिलहाल वो स्टार प्लस के शो कुल्फी कुमार बाजेवाला में काम कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications