विद्या की डर्टी पिक्चर पहुंची हाई कोर्ट में

पहले इस फिल्म के लिए सिल्क स्मिता के भाई ने एक अधिकारिक सुचना के तौर पर पहले भी चेताया था लेकिन उनके नोटीस का जवाब किसी ने भी नहीं दिया। इससे निराश होकर उन्होंने बालाजी, और फिल्म मेकर्स के खिलाफ याचिका दायर कर दी है।
द डर्टी पिक्चर सिल्क स्मिता पर ही बनी है। उनका कहना है कि इस फिल्म के बारे में हमें टीवी और न्यूज पेपर्स से पता चला कि सिल्क पर कोई फिल्म वो भी हमारी बिना इजाजत लिए बनाई जा रही है। इतना ही नहीं इसमें मेरी बहन को बेहद ही अश्लील रूप में दिखाया गया है।
फिल्म का यह मामला कोर्ट तक चला जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है अब देखना ये हैं कि द डर्टी पिक्चर समय पर आएगी या फिर ये मामला और लंबा खिचेगा।


Click it and Unblock the Notifications











