पाक ने कहा नापाक है 'डर्टी पिक्चर'

वैसे पाक में इससे पहले आमिर खान की फिल्म डेल्ही बेल्ही पर भी रोक लगी थी। अब डर्टी पिक्चर भी उन्हें रास नहीं आ रही है। विद्या बालन की यह फिल्म साउथ की सुपरस्टार सिल्क स्मिता की लाइफ से प्रेरित है जिन्हें उनकी फिल्मों की वजह से सॉफ्ट पॉर्न स्टार की पहचान मिली थी।
अब विद्या बालन को भी इस फिल्म में कुछ कुछ सिल्क की तरह ही काम करना पड़ा जिसके लिए विद्या ने अपने लुक्स पर काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्हें लगभग 12 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। इसके बावजुद कई सीन्स के लिए उन्हें पैडिंग का सहारा भी लेना पड़ा।
इस फिल्म को लेकर जहां विद्या बालन आज सुर्खियों में आ चुकी हैं वहीं इस फिल्म को लेकर कई विवाद भी हो चुके हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को पर्दे पर आ रही है।
More from Filmibeat
इमरान हाशमी द डर्टी पिक्चर नसीरूद्दीन शाह विद्या बालन emraan hashmi naseeruddin shah the dirty picture vidya balan


Click it and Unblock the Notifications











