कांस की ज्यूरी विद्या करने लगीं आशिकी

कहते हैं कि ऊपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पर फाड़कर देता है्। कुछ ऐसा ही हो रहा है आजकल बॉलीवुड की एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ। विद्या बालन को हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल का ज्यूरी बनने का मौका दिया गया है वो भी बड़े बड़े और हिट हॉ़लीवुड निर्देशकों के साथ। इसके अलावा विद्या बालन को पिछले लगातार तीन सालों से बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल रहा है। साथ ही पिछले ही साल विद्या बालन ने यूटीवी के मुख्य सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी करके अपनी पर्सनल जिंदगी भी सैटल कर ली है। तो कुल मिलाकर विद्या बालन ने अपनी जिंदगी को काफी अच्छी तरह से फ्रेम कर लिया है।

विद्या बालन को कांस फिल्म फेस्टिवल में स्टीवन स्पीलबर्ग, आंग ली और निकोल किडमैन जैसे बड़े बड़े हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ ज्यूरी का पद ग्रहण करने का मौका मिला है। ऐसे में विद्या बालन खुद को काफी लकी महसूस कर रही हैं। ऊपर से इस साल हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को पूरे 100 भी पूरे हो रहे हैं ऐसे में विद्या के लिए ये और भी ज्यादा फक्र की बात है। विद्या बालन हाल ही में अपने देवर यानी आदित्य रॉय कपूर की पहली मेन लीड रोल फिल्म आशिकी 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पुहंची तो उनके चेहर पर खुशी साफ नज़र आ रही थी। मीडिया ने उनसे कई सारे सवाल किये जिनके जवाब में उन्होंने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि उन्हें इतना बड़ा सम्मान मिला है।

विद्या बालन ने कहा "ये बहुत ही गर्व की बात है कि मुझे दुनिया भर के सबसे बड़े और सम्मानित फिल्म फेस्टिवल का ज्यूरी बनने का मौका मिला है। मुझे बहुत खुशी है इस बात की। खास तौर पर इस साल जब इंडियन सिनेमा को 100 साल पूरे हुए हैं। मैं बहुत उत्सुक हूं इस इवेंट को लेकर।" विद्या बालन ने आगे ये भी कहा कि बॉलीवुड में आजकल काफी अच्छी अच्छी फिल्में बन रही हैं।

आशिकी 2 इवेंट में और क्या क्या हुआ ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X