नरेंद्र मोदी के भेष में बॉबी जासूस का प्रमोशन, गुजरात में बवाल
वि्दया बालन की अगली फिल्म बॉबी जासूस जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है एक जासूस बॉबी पर आधारित है। विद्या जो कि बॉबी का किरदार निभा रही हैं फिल्म में कुल 22 अलग अलग भेष में नज़र आएंगी। इन 22 भेषों को चुनने के लिए विद्या ने कुल 120 भेष आजमाएं और तब जाकर आखिरकार 22 का चुनाव किया गया। इनमें 22 में कुछ भेष इस तरह हैं- मौलवी, पुजारी, महिला बस कंडक्टर, आदि। विद्या बालन का कहना है कि इन सभी भेषों में से उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल हुआ मौलवी का किरदार निभाना क्योंकि इस किरदार के लिए उन्हें अपनी नाक में कुछ डालकर परफॉर्म करना था, दौड़ना भागना था जो कि काफी मुश्किल था।
अब विद्या की प्रमोशन टीम ने ये सोचा कि वो गुजरात में नरेंद्र मोदी के भेष में जाकर वहां अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। चूंकि गुजरात में नरेंद्र मोदी काफी मशहूर हैं और बच्चा बच्चा नरेंद्र मोदी का फैन है तो वहां नरेंद्र मोदी से बड़ा तो कोई स्टार हो ही नहीं सकता। लेकिन शायद इन्हें ये नहीं पता था कि मोदी जी के नाम पर गुजरात की जनता कितनी ज्यादा इमोशनल हो जाती है। इसीलिये सभी लोगों ने बॉबी जासूस फिल्म के प्रमोशन को गुजरात में बैन करने की ठान ली।
अब देखना है कि विद्या इस बवाल को और लोगों के गुस्से को किस तरह से शांत करती हैं। वैसे ये भी हो सकता है कि फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने का ये एक तरीका हो। जो कि आजकल हर एक फिल्म की टीम करती है।


Click it and Unblock the Notifications
