Yoga Day 2024: योग दिवस पर हीरोइन ने अप्लोड की तस्वीरें, लोग बोले- बस इसका योगा ट्रेनर बनवा दो...

Vidya Malwade

Vidya Malwade Yoga Trainer: साल 2007 में आई फिल्म चक दे इंडिया शारुख खान के करियर की बेमिसाल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वुमन हॉकी टीम के शाहरुख कोच होते हैं। इन वुमन खिलाड़ियों में विद्या मालवडे ने भी खास भूमिका निभाई थी। ये एक्ट्रेस रीयल लाइफ में अपनी फिटनेस पर खास फोकस रखती है और योग को फिटनेस के लिए सबसे जरूरी मानती हैं।

विद्या ने इंटरनेशनल योगा डे पर अपनी कुछ तस्वीरें अप्लोड की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विद्या मालवड़े काफी मुश्किल योगासन करती दिखाई दे रही हैं जिसमें उनके योगा ट्रेनर उनकी मदद कर रहे हैं। ऐसे में जहां तमाम लोग 49 की उम्र में उनकी फिटनेस के कायल दिखाई दे रहे हैं तो वहीं काफी सारे लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं और उनका योगा ट्रेनर बनने की क्वालिफिकेशन पूछ रहे हैं।

बता दें कि ऐसा नहीं है कि विद्या ने सिर्फ योगा दिवस पर ही अपनी योगा करते हुए तस्वीरों को पोस्ट किया है बल्कि हसीना का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनके योग और वर्कआउट रूटीन से पटा दिखाई देता है। इसके साथ ही विद्या के लुक्स और मेनटेन बॉडी को देखने के बाद फैंस भी गच्चा खा जाते हैं कि उनकी उम्र वकाई 49 साल की है।

विद्या मालवडे ये सुनिश्चित करती हैं कि वो रोजाना लगभग 90 मिनट तक योगाभ्यास करें। विद्या मालवडे सूर्यनमस्कार के साथ अपना वार्म अप शुरू करती हैं। विद्या के लिए योग कोई नई बात नहीं है। लगभग 15 सालों से विद्या योग कर रही हैं और लगातार प्रैक्टिस के चलते कठिन आसनों को भी बहुत आसानी से कर लेती हैं। विद्या मानती है कि योग से न केवल फ्लैक्सिबिलिटी आती है बल्कि आप अपनी बॉडी को बैलेंस रखने के साथ ही अपने कोर मसल्स को स्ट्रांग बना पाते हैं।

विद्या मालवडे मानती है कि योग के ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं लेकिन कोई भी बदलाव रातों-रात नहीं होता। इसके लिए हर इंसान को रोजाना योग को अपने रुटीन का हिस्सा बनाना होगा। तो जिस तरह एक बार फिर कोरोना महामारी हमारे इर्द गिर्द घूम रही है, ऐसे में अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विद्या से इंस्पायर होकर आप भी योग को अपने रेगुलर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vidya malwade
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X