हाकी के बाद अब कैरम खेलेंगी विद्या
शाहरुख खान के साथ फिल्म चक दे इंडिया में हाकी खेलने के बाद विद्या मालवदे अब फिल्म स्ट्राइकर में कैरम खेलेंगी. इस फिल्म का निर्देशन चंदन अरोडा कर रहे हैं और विद्या के हीरो हैं सिद्धार्थ, जो कि फिल्म रंग दे बसंती में अभिनय कर चुके हैं.
विद्या ने इस बारे में बताया कि फिल्म में कैरम बोर्ड का खेल दिखाया गया है लेकिन इसमें मुख्य कहानी बम ब्लास्ट पर आधारित है. जिसमें वे इससे पीडित परिवार की लडकी बनी है.
चक दे इंडिया की सफलता से विद्या मालवदे को बालीवुड में अपने पांव जमाने में सहायता मिली है, देखना यह है कि स्ट्राइकर से वे कितनी सफल हो पाती
हैं.


Click it and Unblock the Notifications