First Pics: विद्या बालन की शेरनी, शुरू हुई जंगलों में शूटिंग, देखिए तस्वीरें
विद्या बालन की अगली फिल्म का नाम है शेरनी जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं न्यूटन डायरेक्टर अमित मसूरकर। फिल्म हाल ही में अनाउंस की गई है और World Wildlife Day के मौके पर विद्या बालन ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
विद्या बालन ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की जहां मुहुर्त शॉट से पहले पूजा की गई। वहीं जंगल के बीच में एक लोकेशन की भी तस्वीर विद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

गौरतलब है कि फिल्म की स्टोरीलाइन और प्लॉट क्या है ये फिलहाल किसी को ज़्यादा पता नहीं लेकिन अब न्यूटन डायरेक्टर अमित मसूरकर से लोगों की काफी उम्मीदें हैं।
वहीं विद्या बालन भी हाल ही में मिशन मंगल और तुम्हारी सुलू जैसी फिल्में देकर ये साबित कर चुकी हैं कि वो जो भी फिल्म छुएंगी वो सोना हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications