विद्या बालन को स्मिता पाटिल सम्मान
विद्या बालान के सितारे आजकल जोरों से चमक रहे हैं। उन्होने अभी तक चुनिंदा फिल्में ही की हैं लेकिन बॉलीवुड में वह अपनी अभिनय प्रतिभा के झंडे गाड़ चुकी हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को 'स्मिता पाटील मेमोरियल' पुरस्कार के लिए चुना गया है। 19 सितंबर को मुंबई के ओबेराय होटल में एक समारोह में विद्या को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विद्या बालान की गैलरी देखें
'प्रियदर्शिनी एकेडमी' के अध्यक्ष नानिक रूपानी के मुताबिक "विद्या बालन एक उम्दा कलाकार हैं। विद्या एक साथ आधुनिक और समकालीन दोनों ही हैं। उनकी भूमिकाओं ने उन्हे बेहद शक्तिशाली महिला के रूप में पेश किया हैं। इसलिए हमारी ज्यूरी ने उन्हें स्मिता पाटील सम्मान के लिए चुना है।"
उल्लेखनीय है कि 'प्रियदर्शिनी एकेडमी' एक स्वयंसेवी संस्था है। यह संस्था सामाजिक , सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्रों में सक्रिय है। वर्ष 2008 में प्रीति जिंटा को यह पुरस्कार दिया गया था। इस पुरस्कार को पाने वाली अन्य फिल्मी हस्तियों में यश चोपड़ा, करिश्मा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











