लोकल ट्रेन में घनचक्कर का प्रमोशन
राजकुमार गु्प्ता पहली बार इमरान हाशमी और विद्या बालन के साथ कॉमेडी फिल्म को लेकर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में पहले भी कई रोचक पहलू आ चुके हैं लेकिन एक बड़ी ही दिलचस्प बात अब सामने आयी है। खबर है कि फिल्म की कहानी में लोकल ट्रेन का काफी महत्व है इसलिए गुप्ता ने अपनी फिल्म का प्रमोशन लोकल ट्रेन में करने की सोची है। इसलिए अब आपके चहेते सितारे इमारन-विद्या लोकल ट्रेन में घूमते नजर आयेंगे।
फिल्म के प्रमोशन के लिए देश के चार शहरों की लोकल ट्रेनों को चुना गया है, जिनमें मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू, अहमदाबाद, इंदौर और कोलकाता में कोई चार शहर होगा। फिल्म को 28 जून को रिलीज होना है।
इस फिल्म में संजय दत्त भी एक गेस्ट रोल करने वाले थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय दत्त घनचक्कर से बाहर हो गये। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या ने सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की।गुप्ता ने कहा था कि वो विद्या के काम के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित है क्योंकि उन्होंने फिल्म की सारी शूटिंग अपनी शादी से पहले ही कर ली थी। इमरान-विद्या पहली बार किसी कॉमेडी फिल्म में साथ आ रहे हैं।
इससे पहले दोनों द डर्टी पिक्चर में साथ आ चुके हैं। फिल्म जबरदस्त हिट थी। विद्या को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है क्योंकि उनके हिसाब से लोगों को रूलाने से ज्यादा मुश्किल हंसाना है।


Click it and Unblock the Notifications
