डिजिटल मीडिया के जरिये आयेगा घनचक्कर
मुंबई। फिल्म का नाम है घनचक्कर तो सीधा काम कैसे कर सकते हैं। कुछ हटकर करना लाजमी बनता है। शुरुआत हो रही है फिल्म के ट्रेलर से, जो किसी स्टेज फंशन में नहीं बल्कि ऑनलाइन यानी डिजिटल मीडिया के माध्यम से रिलीज होगा।
फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घनचक्कर' के ट्रेलर गुरुवार को डिजिटल मीडिया के जरिए लांच किया जाएगा। डिज्नी-यूटीवी की विपणन तथा स्टूडियोज की कार्यकारी निदेशक शिखा कपूर ने बताया, "हां, यह सच है। हमने लांचिंग के पारम्परिक तरीके, समारोह का अयोजन, से कुछ अलग हटकर अपनी फिल्म के ट्रेलर को डिजिटल मीडिया पर लांच करने का निर्णय लिया है।"
कपूर ने आगे बताया कि 'घनचक्कर' के ट्रेलर को फिल्म 'हिम्मतवाला' के पहले से रीलीज ट्रेलर से जोड़कर रीलीज किया जाएगा। कपूर ने कहा, "डिजिटल मीडिया ही भविष्य का मीडिया है। हम व्यापक हो चुके इस मीडिया का 'घनचक्कर' के माध्यम से उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं।"
घनचक्कर में मुख्य किरदार में किसर किंग इमरान हाशमी तथा हर भूमिका को पूरे परफेक्शन के साथ निभाने वाली विद्या बालन ने निभाए हैं। फिल्म 21 जून को रीलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
