पहली बार मैंने महिला होने का आंनद उठाया : विद्या बालन

इस फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार निभा रही विद्या ने बताया कि 'शूटिंग के दौरान पहली बार मैंने महिला होने का आंनद उठाया। बोल्ड सीन देने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मुझे निर्देशक पर पूरा भरोसा था।' इस फिल्म में मैंने तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।
इससे पहले भी विद्या अपनी फिल्म 'इश्किया' में नसीरूद्दीन के साथ हॉट सीन कर चुकी हैं। यह दूसरा मौका है जब विद्या ने एक बार फिर से नासीर के साथ इंटीमेट सीन दिया और इस बार तो हद ही हो गयी। लेकिन यह सब इनके लिए आसान रहा।
नासीर के अलावा इस फिल्म में विद्या के साथ तुषार और इमरान के साथ भी डर्टी सीन किये हैं। विद्या का कहना है कि 'पहले मैं सोच रही थी कि इमरान के साथ काम करना कैसा रहेगा लेकिन उनके साथ काम करने में काफी आनंद आया।'यह फिल्म दो दिसम्बर को पर्दे पर आ रही है, फिल्म के ट्रेलर तो आप देख ही चुके हैं जब ट्रेलर ही इतना डर्टी है तो फिल्म कैसी होगी इस बात का अंदाजा आप खुद ही लगा लें।


Click it and Unblock the Notifications











