मेरा शरीर..मेरा घर..मेरा देश..मेरा नियम..आ रही हूं मैं..100 करोड़ क्लब में एंट्री तय!
इस साल विद्या बालन बेगम जान के साथ वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के पहले पोस्टर ने एक बार फिर सभी का ध्यान विद्या की तरफ खींच दिया है। यह पहली बार नहीं है जब विद्या इस तरह की भूमिकाओं की क्वीन बन गई हैं।
आ रही हूं मैं। यह कहते हुए विद्या बालन ने अपनी आगामी फिल्म बेगम जान का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर को देखते ही इस बात की भनक लग जाती है कि इस बार भी विद्या बालन अपने बेहद जुड़ा अंदाज में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एक ऐसी बेगम का किरदार निभा रही हैं जो कि वेश्यालय चलाती है।
गौरतलब है कि महिला आधारित फिल्मों की बात जब भी आती है सभी एक्ट्रेस के बीच विद्या बालन का नाम सबसे पहले याद आता है। यह पहली बार नहीं है,जब विद्या बालन इस तरह का दमदार किरदार स्क्रीन पर निभाते हुए दिखाई देंगी।

फिल्मों के चयन के मामले में विद्या की खासियत यह रही है कि वह किसी भी कहानी का चयन ये सोच कर नहीं करती हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कितनी होगी बल्कि वह उन्हीं कहानियों को प्राथमिकता देती हैं जो फिल्में समाज की अंदरूनी परतों से जुड़ी हो।
बेगम जान के फिल्म के पोस्टर को देखने पर एक बार फिर उन फिल्मों और किरदारों की याद ताजा हो जाती हैं जिनके बलबूते पर विद्या ने यहां तक का सफर तय किया है। तो फिर चलिए ये देखना तो बनता हैं..


Click it and Unblock the Notifications











