..................... Vidya Balan's condition became bad after breakup, now feels scared to work with male actors - Hindi Filmibeat

ब्रेकअप के बाद Vidya Balan का बुरा हो गया था हाल, आज भी मेल एक्टर्स के साथ काम करने में लगता है डर...

Vidya Balan

Vidya Balan Breakup unheard story: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) को लोग उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानते हैं। विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दो और दो प्यार को लेकर लाइमलाइट में हैं इसके अलावा उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 भी सुर्खियों में है। वहीं फिल्म के प्रमोशन के चलते एक्ट्रेस लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका पहला ब्रेकअप हुआ था और इस ब्रेकअप से वे कैसे हार बैठी थीं।

ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं विद्या बालन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें किसी से प्यार हुआ और उन्हें प्यार में धोखा मिला था। एक्ट्रेस बताती हैं कि मुझे धोखा दिया गया था। मैंने पहले लड़के को डेट किया था उसने ही मुझे धोखा दिया था। मुझे यह बताना होगा कि वह एक ... था। एक्ट्रेस बताती हैं कि वैलेंटाइन डे के दिन कॉलेज में उससे टकराई थी। तब उसने पलट कर कहा था कि मैं बस डेट के लिए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा हूं। उसने उस दिन सच में मेरा दिल तोड़ दिया था, लेकिन इसके बाद मैंने मेरी लाइफ को और बेहतर पाया।

एक्टर के साथ कारने में कंफर्टेबल नहीं हैं विद्या
आपको बता दें कि इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वे किसके साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि वह मेल एक्टर्स के साथ काम करते समय कंफर्टेबल नहीं होती हैं। जब भी मेल एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने की बात आती है। मैंने इसके लिए अनिच्छा जताई है।

इस फिल्म में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी, सेंधिल राममूर्ति नजर आ रहे हैं। यह रोमांस से भरी एक फिल्म है जिसमें बाद में यही प्यार एक बोझ बन जाता है। इसके बाद उनका एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने लगता है, लेकिन एक समय के बाद दोनों फिर से मिल जाते हैं और फिर एक ऐसा बड़ा ट्विस्ट आता है कि पूरी कहानी ही बदल जाती है। फिल्म की कहानी शुरुआत से लेकर अंत तक अपको एंटरटेन करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X