Ooh Laa Laa पर चचा का डांस देख शरमा जाएंगी विद्या बालन, एक एक मूव है बेहद सेक्सी

अक्सर कई चौकाने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा सामने आया है जो कि वायरल है। दमन डायरीज के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर दमन एस चौधरी ने अब जो किया है वो काफी धमाकेदार है।
दरअसल हमेशा की तरह वो कमाल का डांस करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के गाने 'ऊ ला ला' पर सेक्सी मूव्स से कहर ढाने वाली विद्या बालन को दमन ने कड़ी टक्कर दी है।
वीडियो को देखकर आप यही कहेंगे कि दमन एस चौधरी काफी टैलेंटेड हैं और उनकी कमर किसी हीरोइन से कम नहीं लचकती है। वीडियो को साझा करते हुए दमन ने लिखा, ''संडे फील डे है।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
एक ने लिखा, ''ये अदाओं के सामने विद्या बालन फेल।'' एक ने लिखा, ''निःसंदेह आप!! इसे प्यार करो।'' एक का कहना था, ''कपड़े तो बदल लेते।'' एक का कहना है, ''वाह बहुत शानदार।'' एक ने लिखा, ''ऊ ला ला रील्स।''
एक ने लिखा, ''कमाल है क्या डांस है।'' एक का कहना था, ''देखना ये किसी दिन आइटम नंबर ना करने लगे फिल्मों में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।
अक्सर इन चचा के वीडियोज सामने आकर तेजी से वायरल होते हैं। इन अंकल का नाम दमनदीप सिंह चौधरी है और उनके वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। इसके पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इनका सबसे पहले वीडियो समुंदर से वायरल हुआ था जिसमें वो सैंडो बनियान पहनकर डांस करते नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications