Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी Vidya Balan, डबल पावर में होगी ये दूसरी मंजुलिका

 Bhool Bhulaiyaa 3

Vidya Balan will be seen with kartik aaryan in Bhool Bhulaiyaa 3: सिनेमाघरों में तहलका मचा वाली फिल्म भूल भुलैया 1 और 2 ने फैन्स के ऊपर ऐसा जादू किया है कि हर कोई बस फिल्म के तीसरे सीक्वल का इंतजार करता है। फिल्म ने कम बजट में ही भारी सफलता हांसिल की थी। चाहें अक्षय कुमार हों या कार्तिक आर्यन फिल्म की थीम, कहानी और स्टोरी लाइन ने फैन्स के दिल पर कब्जा कर लिया था। जहां फिल्म के पहले सीक्वल में अक्षय कुमार और विद्या बालन का शानदार तालमेल देखा गया था। वहीं भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, तबू और कियारा आडवाणी की तिगड़ी ने धूम मचा दी थी, लेकिन फैन्स को फिर भी ओरिजनल मंजुलिका यानी विद्या बालन की कमी खली। इसी कमी को देखते हुए अब मेकर्स ने फैसला कर लिया है कि भूल भुलैया के तीसरे सीक्वल में ओरिजनल मंजुलिका का आना तो बनता है।

रूह बाबा के साथ नजर आएगी मंजुलिका
कार्तिक आर्यन ने तो अपने इंस्टा हैंडल पर भी फैन्स को सरप्राइज देते हुए 'आमी जो तोमार' का गाना शेयर किया था। इसी के साथ ही उन्होंने जानकारी भी दी है कि भूल भूलैया में ओरिजनल मंजोलिका यानी कि विद्या बालन की भूल भुलैया 3 में वापसी हो रही है। फिलहाल तो फैन्स इस खबर को सुन बेहद ही खुश हैं। यानी कि अब भूल भुलैया 3 में रूह बाबा का स्वैग, विद्या बालन के रोंगटे खड़े कर देने वाला अंदाज और सबसे हटके और दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है। फिल्म में फैन्स विद्या बालन के डांस की भी उम्मीद जता रहे हैं।

माधुरी दीक्षित भी हो सकती हैं फिल्म का हिस्सा
इस खुशी के बाद ही आपको बता दें कि विद्या बालन के साथ ही फिल्म में माधुरी दीक्षित की भी एंट्री फिक्स बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित का किरदार काफी खास होने है। हालांकि अभी मेकर्स ने कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। फिल्म के रिलीज की बात करें तो बताया जा रहा है कि इस दिवाली पर फिल्म रिलीज हो सकती है।

Read more about: vidya balan bhool bhulaiyaa 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X