हमारी अधूरी कहानी के लिए ही विद्या का जन्म हुआ था- महेश भट्ट
जिस्म, मर्डर, राज़, आशिकी जैसी सुपरहिट फिल्म सीरीज के निर्माता, लेखक, निर्देशक महेश भट्ट की अगली फिल्म हमारी अधूरी कहानी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महेश भट्ट की निजी जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म के लेखक भी महेश भट्ट हैं और निर्देशन कर रहे हैं भट्ट कैंप के करीबी मोहित सूरी।
महेश भट्ट अपनी फिल्म हमारी अधूरी कहानी को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि विद्या बालन ने फिल्म में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। हमारी अधूरी कहानी के बारे में बात करते हुए भट्ट साहब ने विद्या बालन की तुलना अपने चहेते अभिनेता अनुपम खेर से करते हुए कहा- "अनुपम खेर ने जिस तरह से सारांश के दौरान खुद को मुझे सौप दिया था वैसा उसके बाद कोई एक्टर नहीं कर सका।"
"आज की तारीख में विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस मुझे मिली हैं जो किसी हद तक वहां पहुंच पाई हैं। उन्होंने हमारी अधूरी कहानी में आग लगा दी है। इसमें आप एक नयी विद्या बालन को देखेंगे। जैसे मदर इंडिया के लिए नर्गिस बनी थीष अर्थ के लिए शबाना, हाईवे के लिए आलिया, हमारी अधूरी कहानी के लिए विद्या बनी थीं।"
यूं तो विद्या बालन अभी तक अपनी फिल्मों के जरिये लोगों को काफी प्रभावित कर चुकी हैं और ये साबित कर चुकी हैं कि बतौर एक्ट्रेस उनकी कोई सीमा नहीं है। अब महेश भट्ट की हमारी अधूरी कहाने के साथ विद्या किस हद तक न्याय कर सकी हैं ये जानने के लिए इंतजार करिये फिल्म की रिलीज का।


Click it and Unblock the Notifications
