यकीन नहीं था कि पद्मश्री मिलेगा, ऑस्कर भी अब दूर नहीं- विद्या बालन!

विद्या बालन ने बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में दी हैं और वो भी उनकी फिल्मों को सिर्फ कमर्शियल सफलता नहीं मिली बल्कि उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा है। विद्या बालन को अभी तक नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है और अब लोगों को इंतजार है कि विद्या बालन ऑस्कर्स भी इंडिया में लाएं और अपने देश का नाम ऊंचा करें। खुद विद्या बालन भी इस ओर अग्रसर हो रही हैं और उन्होंने हाल ही में एक ईवेंट के दौरान कहा भी कि अगर उन्हें अच्छी फिल्में और अच्छे किरदार मिलते रहे तो एक दिन वो ऑस्कर भी लाएंगी।

डर्टी पिक्चर के लिए विद्या नहीं कंगना थीं पहली च्वाइस!

विद्या बालन को भारत से लेकर विदेशों तक में लोग चाहते हैं, उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। डर्टी पिक्चर से लेकर पा, कहानी, डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों में विद्या बालन ने जिस तरह का अभिनय किया है उसे लोगों ने काफी सराहा है। विद्या बालन ने हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या ऑस्कर भी अब विद्या की लिस्ट में है, जवाब दिया कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे पद्मश्री मिलेगा। लेकिन जब मिला बहुत खुशी हुई। मैं लगातार अच्छी फिल्में अच्छे किरदार करने की कोशिश कर रही हूं। अगर इसी तरह से अच्छा काम मिलता रहा तो ऑस्कर भी दूर नहीं।

विद्या बालन कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की अम्बेसडर भी हैं और यहां तक कि वो खुद आईफा अवॉर्ड में बतौर जूरी शामिल हुई हैं। विद्या बालन ने अपने देश को हर जगह एक ऊंचा दर्जा दिलाया है। साड़ी के जरिये भारत की संस्कृति को विदेशों तक में इतना पॉपुलर बनाने में विद्या बालन का काफी बड़ा हाथ है। विद्या बालन ने अपने किरदारों और अपनी फिल्मों के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक छाप छोड़ी है और उनके फैंस को पूरा यकीन है कि आने वाले समय में भी विद्या ऐसी ही कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाले किरदारों के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X